Wednesday, 26 April 2017

राज्य सरकार अब ड्रोन से कसेगी अवैध खनन पर शिकंजा

भाविष्य में खनन के लिए अब ई-चालान की व्यवस्था होगी। जिसके फलस्वरूप एक-एक लोडेड वाहन की मॉनिटरिंग हो सकेगी। मंत्री ने बताया कि अवैध खनन को लेकर कुछ भ्रम हैं। जहां से अवैध खनन की सूचना मिलती है, वहां तत्काल टीम बनाकर जांच कराई जाती है। पटना के विभिन्न घाटों और वन की भूमि को भी समय-समय पर जांच कराई जाती है। मंत्री ने कहा कि खनन विभाग पिछले वर्ष अपने राज्य से 90 फीसदी टैक्स वसूलने में सफल है।
Read More- बक्सर समाचार, बक्सर बिहार, बक्सर का नक्शा

Saturday, 22 April 2017

अपराधियों की गोलियों से थर्राया बक्सर का लक्ष्मण डेरा गांव,एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार हत्या

बक्सर जिले के राजपुर थाना के बारुपुर लक्ष्मण डेरा गांव में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। रात करीब साढ़े दस बजे हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।
Read More- बक्सर समाचार , बक्सर बिहार, बक्सर का नक्शा

Sunday, 16 April 2017

आंगनबाड़ी सेविकाओं का जेल भरो आंदोलन

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने अब जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया है। अपनी 12 सूत्री मांगों के लेकर सोमवार को बक्सर के ज्योति प्रकाश चौक को आंगनवाड़ी सेविकाओं ने जाम कर दिया। सड़क जाम कर आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सरकार विरोधी नारे भी जम कर लगायी। सड़क पर जाम की वजह से गाड़ियों की लगी लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस को सेविकाओं ने भारी संख्या में गिरफ्तारी दी। सभी को किला मैदान में कैम्प कर रखा गया है। अपनी 12 सूत्री मांगों पर अड़ी सेविकाएं ने बताया कि जबतक हमलोगों की मांगे पुरी नहीं होती तबतक हमलोग आन्दोलन करते रहेंगे।

Read More- बक्सर समाचार, बक्सर बिहार, बक्सर का नक्शा